प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की.
नयी दिल्ली, 21 जुलाई : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की.
प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की शुभकामनाएं. आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना है." यह भी पढ़ें : UP: मेरठ के मुशायरे में शबीना अदीब की प्रस्तुति पर भाजपा सदस्यों ने आपत्ति जताई
खरगे का जन्म 1942 में आज ही के दिन हुआ था. कर्नाटक के दलित नेता खरगे एक साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं और उन्होंने पार्टी में तथा अपने गृह राज्य और केंद्र की सरकारों में कई अहम पद संभाले. वह दो दशक बाद पहले ऐसे कांग्रेस अध्यक्ष बने, जो गांधी परिवार से नहीं हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2024 09:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

