नयी दिल्ली, 24 जुलाई राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के राष्ट्र के नाम विदाई संबोधन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘प्रेरक’ बताते हुए कहा कि उनकी (कोविंद की) टिप्पणियां राष्ट्र की प्रगति के प्रति उनके उत्साह को प्रदर्शित करती हैं।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों से भावी पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया और कहा कहा कि प्रकृति मां गहरी पीड़ा से गुजर रही हैं और जलवायु संकट पृथ्वी के भविष्य को खतरे में डाल सकता है।
राष्ट्र के नाम अपने विदाई संबोधन में उन्होंने कहा कि देश 21वीं सदी को ‘‘भारत की सदी’’ बनाने के लिए तैयार हो रहा है।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति कोविंद का संबोधन प्रेरक है।’’
मोदी ने कहा, ‘‘उनकी टिप्पणी राष्ट्रीय प्रगति के प्रति उनके उत्साह को प्रदर्शित करती है और उस भावना को दर्शाती है जिसके साथ उन्होंने हमारे राष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा की।’’
निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY