देश की खबरें | राष्ट्रपति ने पुडुचेरी में समुद्र तट की सैर की

पुडुचेरी, आठ अगस्त पुडुचेरी की दो दिवसीय यात्रा पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार सुबह यहां समुद्र तट पर सैर की।

राष्ट्रपति मुर्मू यहां समुद्र तट के पास स्थित एक विरासत भवन में ठहरी हैं। उन्होंने यहां लगभग 40 मिनट तक सुबह की सैर की। वह अपने निवास स्थान से गांधी थिडल तक दो बार टहलीं।

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए यहां आज कुछ समय के लिए स्थानीय लोगों की आवाजाही को रोका गया।

इसके बाद दिन में उनका अरबिंदो आश्रम का दौरा करने और श्री अरबिंदो के स्मारक तथा परिसर में आश्रम की माता (मीरा अल्फासा) के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम है।

राष्ट्रपति पुडुचेरी की अपनी यात्रा समाप्त करने से पहले दोपहर को श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती के समारोह में भाग लेने के लिए पड़ोसी राज्य तमिलनाडु की क्षेत्रीय सीमा में स्थित एक अंतरराष्ट्रीय टाउनशिप ‘ऑरोविले’ का भी दौरा करेंगी।

राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू का पुडुचेरी का यह पहला दौरा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)