देश की खबरें | राष्ट्रपति कोविंद, प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी को राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर शुक्रवार को यहां राजघाट पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

कोविंद और मोदी ने विजय घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: गोपीगंज थाना क्षेत्र में 14 साल की किशोरी की हत्या, मामले की जांच जारी; दुष्कर्म का संदेह.

मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके जीवन एवं विचारों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कामना की कि समृद्ध और दयालु भारत बनाने में बापू के आदर्श हमारा मार्गदर्शन करते रहें।

यह भी पढ़े | IRCTC: IIT खड़गपुर से ग्रेजुएट सॉफ्टवेयर बनाकर टिकटों की कर रहा था कालाबाजारी, RPF ने पकड़ा.

राष्ट्रपति कोविंद के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विजय घाट पर शास्त्री के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजघाट में कई गणमान्य हस्तियों ने गांधी के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और इस दौरान सर्वधर्म प्रार्थना की गई तथा राष्ट्रपिता के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो’ और ‘रघुपति राघव राजा राम’ गाए गए।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और गजेंद्र सिंह शेखावत तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद समेत कई गणमान्य हस्तियों ने राजघाट में राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)