एजेंसी न्यूज

गर्भवती महिला के अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उसके बच्चे की मौत हो चुकी थीः सरकार

राज्य सरकार ने इस मामले में अपनी जांच रिपोर्ट उच्च न्यायालय में पेश की जिसमें कहा कि गर्भवती के साथ आए उनके परिजनों को स्थिति की जानकारी दी गयी थी और उन्हें तत्काल राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) जाने को कहा गया था, लेकिन गर्भवती को रिम्स नहीं ले जाकर दूसरे अस्पताल ले जाया गया।

गर्भवती महिला के अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उसके बच्चे की मौत हो चुकी थीः सरकार
जमात

रांची, 12 मई झारखंड की राजधानी रांची में हाल में एक गर्भवती महिला के बच्चे की गर्भ में ही मौत के मामले में राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय को मंगलवार को सूचित किया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की गर्भ में मौत हो गई थी।

राज्य सरकार ने इस मामले में अपनी जांच रिपोर्ट उच्च न्यायालय में पेश की जिसमें कहा कि गर्भवती के साथ आए उनके परिजनों को स्थिति की जानकारी दी गयी थी और उन्हें तत्काल राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) जाने को कहा गया था, लेकिन गर्भवती को रिम्स नहीं ले जाकर दूसरे अस्पताल ले जाया गया।

राज्य सरकार ने रिपोर्ट उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉ. रवि रंजन एवं न्यायमूर्ति एसएन प्रसाद की पीठ को सौंपी जो इस मामले की सुनवाई कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गर्भ में मौत की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गयी थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि गर्भवती महिला को उचित समय पर सही चिकित्सकीय सलाह दी गयी थी। इसमें कहीं लापरवाही नहीं हुई है।

न्यायालय ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी कर अपना जवाब दाखिल करने के निर्देश दिये थे।

सरकार का जवाब सुनने के बाद पीठ ने इस मामले की सुनवाई अब दो सप्ताह बाद निर्धारित की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 11:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).