एजेंसी न्यूज

Delhi: छात्रों की भीड़ ने गर्भवती कुतिया को पीट-पीट कर मार डाला, VIDEO वायरल

दक्षिण पूर्वी दिल्ली में डॉन बॉस्को तकनीकी संस्थान के करीब 25 संदिग्ध छात्रों और कर्मचारियों ने एक गर्भवती कुतिया को प्रताड़ित करने के बाद पीट-पीट कर मार डाला. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Delhi: छात्रों की भीड़ ने गर्भवती कुतिया को पीट-पीट कर मार डाला, VIDEO वायरल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit : Twitter)

नयी दिल्ली, 20 नवंबर : दक्षिण पूर्वी दिल्ली में डॉन बॉस्को तकनीकी संस्थान के करीब 25 संदिग्ध छात्रों और कर्मचारियों ने एक गर्भवती कुतिया को प्रताड़ित करने के बाद पीट-पीट कर मार डाला. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

पार्क में हुई इस नृशंस हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है. शिकायत के अनुसार संस्थान के दो भाई भी कथित तौर पर वरिष्ठ कर्मचारियों के निर्देश पर वहां मौजूद थे. यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायकों से कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करने के लिए कहा

जानवरों की यातना और हत्या के भयानक दृश्य वाला 15 मिनट लंबा यह वीडियो शनिवार को वायरल हो गया. कार्यकर्ता और कुत्ता प्रेमी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं जिनके ओखला स्थित संस्थान का छात्र होने का शक है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2022 08:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).