जरुरी जानकारी | जीवन प्रमाणपत्र ऑनलाइन जमा करने में केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों की मदद करेंगे डाकिये: सरकार

नयी दिल्ली, 12 नवंबर केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाणपत्र ऑनलाइन जमा करने में अब डाकिये घर के दरवाजे तक सेवा मुहैया करायेंगे। एक बयान में बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी गयी।

बयान में कहा गया कि इस सेवा के बदले शुल्क लगेगा। यह सेवा केंद्र सरकार के देश में स्थित सभी कर्मचारियों के लिये उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़े | Dhanteras 2020: डिजिटल गोल्ड में Paytm, GooglePay और ब्रोकर फर्मों से करें निवेश, यहां जानिए सबकुछ.

कार्मिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘मौजूदा महामारी को देखते हुए पेंशनकर्मियों के लिये घर पर रहते हुए जीवन प्रमाण पत्र जमा करना बहुत बड़ी राहत है।’’

उसने कहा कि डाक विभाग के भारतीय डाक भुगतान बैंक और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने ‘पेंशन और पेंशनभोगियों के कल्याण विभाग’ की इस पहल को सफलतापूर्वक शुरू किया है।

यह भी पढ़े | Chhatt 2020: अदालत ने छठ पूजा पर एकत्र होने के लिए जारी किये दिशा निर्देश, पटाखों पर प्रतिबंध.

जीवन प्रमाण पोर्टल के माध्यम से जीवन प्रमाणपत्र ऑनलाइन जमा करने की सुविधा नवंबर 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गयी थी। पेंशनभोगी और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने बुजुर्ग पेंशनरों के लिये प्रणाली को सहज व अधिक सुविधाजनक बनाने के लिये साल दर साल प्रौद्योगिकी का लाभ उठाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)