देश की खबरें | पोत पर सुलगते कंटेनर का पता चलने के बाद स्थिति नियंत्रण में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के समुद्र तट से रवाना हुए एक मालवाहक पोत पर रखे एक कंटेनर में सोमवार को धुआं उठने की जानकारी मिली। इसके बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 28 सितंबर पश्चिम बंगाल के समुद्र तट से रवाना हुए एक मालवाहक पोत पर रखे एक कंटेनर में सोमवार को धुआं उठने की जानकारी मिली। इसके बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | IAS अधिकारी डॉ. पी डी वाघेला भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के अध्यक्ष नियुक्त: 28 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बताया कि पोत पश्चिम बंगाल तट पर सैंडहेड्स पर लंगर डाले हुए था।

उन्होंने कहा कि मालवाहक पोत पर चालक दल के 15 सदस्य सवार हैं। पोत के मंगलवार शाम तक कोलकाता ‘गोदी’ पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़े | Syeda Anwara Taimur Passes Away: असम की पूर्व सीएम सैयदा अनवरा तैमूर का निधन, PMO इंडिया-कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक.

कोलकाता बंदरगाह अध्यक्ष विनीत कुमार ने कहा, “एक्सप्रेस गोदावरी पोत पर एक कंटेनर के सुलगने की जानकारी मिली है।”

अधिकारियों ने कहा कि सहायता के लिए तटरक्षकों को तुरंत भेज दिया गया।

बंदरगाह के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘स्थिति अब नियंत्रण में है।’’

बंगाल की खाड़ी में स्थित सैंडहेड्स हल्दिया बंदरगाह से करीब 130 किलोमीटर दूर है। बंदरगाह में प्रवेश की इजाजत मिलने से पहले खुले समुद्र के इस हिस्से में सामान्य तौर पर पोत लंगर डालते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\