कोलकाता, 28 सितंबर पश्चिम बंगाल के समुद्र तट से रवाना हुए एक मालवाहक पोत पर रखे एक कंटेनर में सोमवार को धुआं उठने की जानकारी मिली। इसके बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि पोत पश्चिम बंगाल तट पर सैंडहेड्स पर लंगर डाले हुए था।
उन्होंने कहा कि मालवाहक पोत पर चालक दल के 15 सदस्य सवार हैं। पोत के मंगलवार शाम तक कोलकाता ‘गोदी’ पहुंचने की संभावना है।
कोलकाता बंदरगाह अध्यक्ष विनीत कुमार ने कहा, “एक्सप्रेस गोदावरी पोत पर एक कंटेनर के सुलगने की जानकारी मिली है।”
अधिकारियों ने कहा कि सहायता के लिए तटरक्षकों को तुरंत भेज दिया गया।
बंदरगाह के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘स्थिति अब नियंत्रण में है।’’
बंगाल की खाड़ी में स्थित सैंडहेड्स हल्दिया बंदरगाह से करीब 130 किलोमीटर दूर है। बंदरगाह में प्रवेश की इजाजत मिलने से पहले खुले समुद्र के इस हिस्से में सामान्य तौर पर पोत लंगर डालते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY