खेल की खबरें | पुर्तगाल और फ्रांस ने ड्रा खेला, इंग्लैंड ने बेल्जियम को हराया

दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ फारवर्ड रविवार को यहां स्टेडे डि फ्रांस में गोल करने में नाकाम रहे। पुर्तगाल के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पास पहले हाफ के इंजुरी टाइम में मौका था लेकिन गोलकीपर ह्यूगो लोरिस ने उनके प्रयास को नाकाम कर दिया। फ्रांस के काइलन मबापे प्रभाव छोड़ने में असफल रहे और खेल के आखिरी क्षणों में उनकी जगह स्थानापन्न खिलाड़ी उतारा गया।

पुर्तगाल लीग ए के गुप तीन में शीर्ष पर है। फ्रांस के भी उसके समान सात अंक हैं लेकिन गोल अंतर के कारण वह दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर क्रोएिशया है जिसने स्वीडन को 2-1 से हराया।

यह भी पढ़े | RCB vs KKR, IPL 2020: आईपीएल में विराट कोहली-दिनेश कार्तिक की टीमों के बीच होगी कड़ी टक्कर.

इस बीच इंग्लैंड ने लीग ए के ग्रुप दो में पिछड़ने के बाद वापसी करके बेल्जियम को 2-1 से हराया। मार्कस रशफोर्ड ने पेनल्टी पर गोल करके बेल्जियम को बढ़त दिलायी लेकिन रोमेली लुकाकु ने पहले हाफ में ही पेनल्टी को गोल मं बदलकर इंग्लैंड को बराबरी दिला दी।

मैसन माउंट ने इंग्लैंड की तरफ से विजयी गोल दागा। यह शीर्ष रैंकिंग की टीम के खिलाफ पिछले नौ वर्षों में उसकी पहली जीत है।

यह भी पढ़े | MI vs DC 27th IPL Match 2020: सूर्यकुमार यादव और क्विंटन डी कॉक की तूफानी पारी, मुंबई ने दिल्ली को 5 विकेट से रौंदा.

इंग्लैंड अब भी ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गया है। उसका बेल्जियम से एक अंक अधिक है। डेनमार्क ने आइसलैंड को 3-0 से हराया और वह तीसरे स्थान पर है।

लीग ए के ग्रुप एक में में पोलैंड ने इटली को जबकि बोस्निया हर्जेगोविना ने नीदरलैंड को गोलरहित ड्रा पर रोका। इटली अब भी नीदरलैंड और पोलैंड से एक अंक आगे शीर्ष पर है।

लीग बी के ग्रुप एक में एर्लिंग हालैंड की हैट्रिक की मदद से नार्वे ने रोमानिया को 4-0 से करारी शिकस्त दी जबकि आस्ट्रिया ने नार्दर्न आयरलैंड को 1-0 से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)