विदेश की खबरें | पोप ने वेटिकन संग्रहालय में रखी कलाकृतियों को लौटाने की इच्छा जताई
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पोप ने हंगरी से स्वदेश लौटते वक्त विमान में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘सातवीं आज्ञा ध्यान में आती है : अगर आप कुछ चुराते हैं तो उसे आपको वापस देना पड़ता है।’’

हाल में, पोप फ्रांसिस ने यूनान को पार्थेनन मूर्तियां लौटायी है जो दो सदी से वेटिकन संग्रहालय में रखी थी। पोप ने रविवार को कहा कि चीजें लौटाना सही कदम है।

वेटिकन के पास दुनियाभर के मूल निवासी लोगों द्वारा बनायी कलाकृतियों का बहुत बड़ा संग्रह है जिनमें से ज्यादातर 1925 में एक प्रदर्शनी के लिए कैथोलिक मिशनरीज ने रोम को भेजी थी।

पिछले साल पोप रिहायशी स्कूलों में कैथोलिक मिशनरीज द्वारा किए गए अत्याचारों के लिए मूल निवासी लोगों से माफी मांगने के लिए निजी रूप से कनाडा गए थे।

इस यात्रा के क्रम में मूल निवासी समूहों ने वेटिकन के एनिमा मुंदी संग्रहालय का दौरा किया था, अपने पूर्वजों की कलाकृतियां देखी थी और कुछ कलाकृतियों को उन्हें लौटाए जाने की इच्छा जतायी थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)