विदेश की खबरें | न्यूजीलैंड में एक कार को रोकने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, एक अन्य घायल

ऑकलैंड में कथित हमलावर तथा एक दूसरी कार से वहां से फरार हुए एक अन्य व्यक्ति की तलाश में व्यापक अभियान शुरू किया गया है।

संदिग्ध कार ने वहां खड़े एक अन्य व्यक्ति भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार शाम को कहा कि उन्हें एक बंदूक मिली है और वह मामले में दो लोगों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े | India-China Face-Off in Ladakh: भारतीय सेना के 10 जवानों के अगवा करने की खबरों के बीच चीन ने कहा- हमने नहीं पकड़ा भारत का एक भी जवान.

उन्होंने कहा कि जब तक वे इस बात की पुष्टि नहीं कर लेते कि संदिग्ध हिरासत में है तब तक पुलिस हथियारों के साथ सतर्क रहेगी।

पुलिस आयुक्त एंड्रियू कोस्टर ने कहा कि कार का पीछा करने के दौरान अधिकारियों की नजर थोड़ी देर के लिये उससे हटी और इसी दौरान वह कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। इसके बाद जब अधिकारी वहां पहुंचे तो एक व्यक्ति ने बंदूक से दोनों अधिकारियों पर कई गोलियां चलाईं।

यह भी पढ़े | दुनियाभर में COVID-19 संक्रमण के 84 लाख से अधिक मामले आए सामनें, अब तक 4.53 लाख मरीजों की हुई मौत.

अधिकारियों के पास उस वक्त बंदूक नहीं थी। न्यूजीलैंड पुलिस आम तौर पर अपने साथ बंदूक लेकर नहीं चलती लेकिन वह उनके वाहन में उपलब्ध होती है।

उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मी और वहां मौजूद एक अन्य शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत स्थिर है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)