देश की खबरें | पुलिस तबलीगी जमात कार्यक्रम, दिल्ली दंगों के सिलसिले में आरोपपत्र आरोपपत्र दायर करेगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा तबलीगी जमात के कार्यक्रम के आयोजन और शहर के उत्तर-पूर्व जिले में हुयी सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में शुक्रवार को 14 आरोपपत्र दायर करेगी।
नयी दिल्ली, 19 जून दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा तबलीगी जमात के कार्यक्रम के आयोजन और शहर के उत्तर-पूर्व जिले में हुयी सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में शुक्रवार को 14 आरोपपत्र दायर करेगी।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि मार्च में दक्षिण दिल्ली में हुए कार्यक्रम में भाग लेने वाले 41 विदेशियों के खिलाफ साकेत अदालत में 12 आरोपपत्र दायर किए जाएंगे।
शेष आरोपपत्र फरवरी में हुई हिंसा के सिलसिले में कड़कड़डूमा की एक विशेष अदालत में दायर किए जाएंगे।
यह भी पढ़े | चीन से टकराव के बाद लेह-लद्दाख में मुस्तैद हुई वायुसेना, IAF प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने की समीक्षा.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपपत्रों में निलंबित आप पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ खजूरी खास थाने में मामले दर्ज किए गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)