देश की खबरें | दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने पति, सास-ससुर पर दर्ज किया मुकदमा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सीता समाहित स्थल के निकट नेवाजीपुर गांव में एक महिला को कथित रूप से दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारने के मामले में उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया।
भदोही, 13 जून उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सीता समाहित स्थल के निकट नेवाजीपुर गांव में एक महिला को कथित रूप से दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारने के मामले में उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने शनिवार को बताया कि मनीषा पाण्डेय (21) के पति शनि, सास मीरा और ससुर सूरज पांडेय के खिलाफ 12 जून को कोइरौना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
यह भी पढ़े | Coronavirus Symptoms: गंध और स्वाद न आना माना गया कोरोना वायरस के संक्रमण का लक्षण.
सिंह ने बताया कि शिकायत के अनुसार सोनभद्र जिले के बीजपुर निवासी जीतेन्द्र पांडेय ने अपनी पुश्तैनी ज़मीन बेचकर, सभी ज़रूरी सामान देकर बेटी मनीषा की शादी 2018 में शनि पांडेय के साथ की थी। शादी के एक साल बाद उसका पति, सास और ससुर दहेज़ में दो लाख रुपये और एक मोटरसाइकिल की मांग करने लगे।
उन्होंने बताया कि आरोप लगाया गया है कि मांग नहीं पूरा होने पर ससुराल वालों ने उसे मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना दी, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गयी।
सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है इसलिए मृतका के शव का विसरा सुरक्षित रखा गया है और इसकी जांच कराई जाएगी।
एसपी ने बताया कि महिला के पिता ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी जिसके बाद दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया।
सं अमृत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)