देश की खबरें | पुलिस, प्रशासन ने 3 नवंबर के उपचुनाव के लिये तैयारी पूरी की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बुलंदशहर (उप्र), एक नवंबर बुलंदशहर जिले के अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर तीन नवंबर को यहां होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

संवाददाताओं से बात करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि जिले के 203 मतदान केंद्रों पर 2,06,452 पुरुष और 1,82,026 महिला मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

यह भी पढ़े | कोरोना के कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 3652 नए केस, 24 की मौत: 1 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुलंदशहर से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही का इस साल मार्च में निधन होने जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

प्रदेश की छह अन्य सीटों पर भी तीन नवंबर को मतदान होना है और नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में दूसरे चरण के लिए थमा चुनाव प्रचार, मंगलवार को 94 सीटों पर डालें जाएंगे वोट.

उन्होंने कहा कि 20 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं और वहां अतिरिक्त बलों की तैनाती की जाएगी।

एसएसपी ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिये बुलंदशहर में 2000 पुलिसकर्मियों के साथ 2500 कर्मी अन्य जिलों से भी तैनात किये गए हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तीन कंपनियों के साथ ही पीएसी की तीन कंपनियों को भी यहां तैनात किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)