देश की खबरें | पीएमके ने केंद्र सरकार से 'ऑनलाइन जुए' पर रोक लगाने की अपील की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 31 अक्टूबर राजनीतिक दल पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) ने शनिवार को केंद्र से सभी तरह के ''ऑनलाइन जुए'' पर रोक लगाने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की। साथ ही आरोप लगाया कि इसकी बुरी लत लग जाती है और इसमें पैसा खोने के बाद कई लोग अपनी जान दे चुके हैं।

पीएमके के संस्थापक एस रामदास ने दावा किया कि कोयंबटूर में निजी बैंक के कर्मचारी ने वित्तीय नुकसान होने के चलते आत्महत्या कर ली और तमिलनाडु में पिछले 10 दिनों में आत्महत्या कर जान गंवाने का यह चौथा मामला है।

यह भी पढ़े | कोरोना के उत्तर प्रदेश में आज 1822 नए केस पाए गए, 21 की गई जान: 31 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कोयंबटूर में शनिवार को 28 वर्षीय एक बैंक कर्मचारी ने ऑनलाइन ‘रमी गेम’ में कथित तौर पर वित्तीय नुकसान होने के कारण आत्महत्या कर ली।

रामदास ने बयान में आरोप लगाया कि ऑनलाइन जुए को कुछ इस तरह बनाया जाता है कि विशेष बोनस आदि के जरिए मोटी रकम कमाने का लालच देकर खासकर युवाओं को आकर्षित किया जा सके।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, माफियाओं की जमीन पर गरीबों के लिए घर बनाएगी सरकार.

उन्होंने कहा कि ऐसे दावों पर भरोसा करके यदि व्यक्ति इसे आजमाने का निर्णय लेता है तो इस तरह के खेल से बाहर निकलना उसके लिए काफी मुश्किल होगा और कई लोग वित्तीय नुकसान होने के बाद आत्महत्या कर चुके हैं।

रामदास ने कहा, '' सार्वजनिक स्थान पर पैसे लगाकर ताश खेलना अपराध है। हालांकि, ऑनलाइन ऐसा किए जाने पर यह अपराध नहीं है।''

उन्होंने केंद्र से इस तरह के सभी ''ऑनलाइन गेम'' पर रोक लगाने का अनुरोध किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)