एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुला से मुलाकात की; समग्र द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लुला डा सिल्वा से मुलाकात की और समग्र द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की तथा ऊर्जा, जैव ईंधन, रक्षा एवं कृषि जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

विदेश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुला से मुलाकात की; समग्र द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रियो डी जेनेरियो, 19 नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लुला डा सिल्वा से मुलाकात की और समग्र द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की तथा ऊर्जा, जैव ईंधन, रक्षा एवं कृषि जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

नाइजीरिया की दो दिवसीय यात्रा के बाद, रविवार को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो शहर में पहुंचे मोदी ने यहां जी20 शिखर सम्मेलन से इतर लुला से मुलाकात की और जी20 की अध्यक्षता के दौरान ब्राजील द्वारा किये गए विभिन्न प्रयासों के लिए उनकी सराहना की।

लुला के साथ वार्ता के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा, ‘‘हमने दोनों देशों के बीच समग्र द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की तथा ऊर्जा, जैव ईंधन, रक्षा, कृषि आदि क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।’’

ब्राजील 19वें जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के साथ ‘जी20 ट्रोइका’ का हिस्सा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी के लिए राष्ट्रपति लुला को धन्यवाद दिया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने ‘भूख और गरीबी के खिलाफ वैश्विक गठबंधन’ संबंधी ब्राजील की पहल को भारत के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। चर्चा अक्षय ऊर्जा, जैव ईंधन, रक्षा, कृषि, स्वास्थ्य सेवा और डिजिटल प्रौद्योगिकी में अधिक सहयोग के अवसर तलाशने पर केंद्रित रही।’’

सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी का जी20 शिखर सम्मेलन स्थल पर राष्ट्रपति लुला ने गर्मजोशी से स्वागत किया था।

मोदी के साथ-साथ चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन 18-19 नवंबर को रियो डी जेनेरियो शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले नेताओं में शामिल हैं।

ब्राजील से मोदी, राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के निमंत्रण पर गुयाना जाएंगे। यह 50 वर्षों से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की गुयाना की पहली यात्रा होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2024 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).