देश की खबरें | पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक के मुख्य आरोपी पी के दत्ता गिरफ्तार, पुलिस हिरासत में भेजा गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, सात अक्टूबर पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक के मुख्य आरोपी असम के सेवानिवृत्त डीआईजी पी के दत्ता को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया और छह दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पेपर लीक होने के बाद से फरार चल रहे दत्ता को भारत-नेपाल सीमा पर काकरभिट्ठा में हिरासत में लिया गया और मंगलवार को असम पुलिस को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़े | बिहार के बाल्मिकी नगर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए जेडीयू ने सुनील कुमार को दिया टिकट: 7 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुधवार सुबह उन्हें गुवाहाटी लाया गया और उनके खिलाफ सीआईडी पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया। भारतीय दंड संहिता और आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत उन पर मामला दर्ज किया गया है।

बाद में उन्हें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस ने सात दिन की हिरासत के लिए अपील की थी।

यह भी पढ़े | बिहार: दलित नेता हत्या मामले में नाम आने पर तेजस्वी यादव ने की सीबीआई जांच की मांग.

अदालत ने छह दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया और दत्ता को सीआईडी की हिरासत में सौंप दिया गया।

पुलिस ने घोटाले के सिलसिले में अब तक 34 लोगों को गिरफ्तार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)