देश की खबरें | रेलवे का लाभ बढ़ाने के लिये पीयूष गोयल ने कर्मचारियों से मांगी राय

नयी दिल्ली, 16 जुलाई रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे की लाभप्रदता बढ़ाने और इसका काया पलट करने वाले बदलाव के लिये बृहस्पतिवार को रेल कर्मचारियों से उनके विचार मांगे हैं।

महामारी के दौरान यात्री रेल सेवाओं के बंद रहने की वजह से रेलवे को हुए भारी नुकसान के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। रेलवे खर्चों और लागत को कम करने के लिये विभिन्न उपाय अपनाने की प्रक्रिया को भी अंतिम रूप दे रहा है।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में एक और बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या पर भड़के कैलाश विजयवर्गीय.

एक डिजिटल ‘कर्मकार संगोष्ठी’ को संबोधित करते हुए गोयल ने महाप्रबंधकों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कर्मियों से उनके विचार लें। इस संगोष्ठी में देश भर के रेल कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

रेल मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, उन्होंने कर्मचारी संघ के नेताओं से अनुरोध किया कि महामारी के कारण दुनियाभर में छाए इस संकट से रेलवे को उबारने के तरीकों पर विचार करें।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश: कोरोना से मुक्ति और विश्व शांति के लिए सीएम जयराम सिंह ठाकुर ने मंत्र जाप और हवन किया : 16 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कर्मचारियों से रेलवे का राजस्व बढ़ाने, लागत न्यूनतम करने और माल ढुलाई में हिस्सेदारी बढ़ाने के विशिष्ट विचारों के साथ आगे आने को कहा।

गोयल ने कहा, “रेलवे के कर्मचारियों का दिल संगठन के लिये धड़कता है। उनके पास ऐसे विचार होंगे जो रेलवे की लाभप्रदता को बढ़ा सकते हैं।”

संगोष्ठी के दौरान रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी भी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)