देश की खबरें | पायलट ने विधायक मलिंगा से लिखित माफी और एक रूपये की मांग की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 22 जुलाई पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने उन पर भाजपा में जाने के लिए धन की पेशकश करने का आरोप लगाने वाले कांग्रेसी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा से एक रुपये और लिखित माफी की मांग की है।

पायलट ने अपने वकील के जरिये मलिंगा को सात दिन के भीतर प्रेस में लिखित मांफी मांगने का एक कानूनी नोटिस भेजा है।

यह भी पढ़े | गुजरात: काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र का तीसरा प्लांट आज से शुरू, पीएम मोदी ने विभाग से जुड़े लोगों को दी बधाई.

नोटिस में कहा गया है,'‘हमारे मुवक्विल पर झूठे और तथ्यहीन आरोप लगाने के लिये इस नोटिस की प्राप्ति के सात दिन में हमारे मुवक्किल को राशि एक रूपया चुकाने और प्रेस के समक्ष लिखित माफी मांगने की मांग करते हैं।'

नोटिस के अनुसार यदि मंलिगा लिखित माफी नहीं मांगते हैं और राशि नहीं चुकाते हैं तो उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अब्दुल सत्तार पाए गए कोरोना पॉजिटिव: 22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मलिंगा ने सोमवार को आरोप लगाया कि तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने उनसे पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने के बारे में चर्चा की थी और इसके लिए धन की पेशकश भी की थी।

पायलट ने इस आरोप को 'आधारहीन व अफसोसजनक' बताते हुए खारिज कर दिया था और कहा कि विधायक से यह बयान दिलवाया गया है और वह उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करेंगे। कांग्रेस गहलोत सरकार को गिराने के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में पायलट को उनके पदों से हटा चुकी है।

वहीं, गहलोत खेमे के विधायकों के साथ यहां के एक होटल में रुके मलिंगा ने कहा है कि उन्हें नोटिस नहीं मिला है और उन्हें इस मामले में कुछ नहीं कहना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)