देश की खबरें | केजरीवाल, विजेंद्र गुप्ता के निर्वाचन के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिकाएं दाखिल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 अगस्त दिल्ली उच्च न्यायालय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता के दिल्ली विधानसभा के लिए निर्वाचन को चुनौती देते हुए दो याचिकाएं दायर की गई हैं।

केजरीवाल और गुप्ता के निर्वाचन को इस आधार पर चुनौती दी गई है कि उन्होंने अपने चुनाव खर्च के बारे में कथित तौर पर गलत जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Delhi Restaurants, Hotels Allowed to Serve Liquor: केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली के होटल-क्लब में परोसी जा सकेगी शराब.

ये याचिकाएं न्यायमूर्ति सी हरिशंकर के समक्ष सूचीबद्ध की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये सुनवाई के लिए दो बार मामले को लिये जाने के बावजूद याचिकाकर्ता बहस के लिए उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद बृहस्पतिवार को याचिकाओं को 25 नवम्बर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया गया।

याचिकाकर्ता रमेश खत्री ने अपनी याचिका में दोनों नेताओं पर अगले छह साल तक इस आधार पर चुनाव लड़ने पर रोक लगाने का अनुरोध किया कि उन्होंने अपने चुनाव खर्च के बारे में कथित तौर पर गलत जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Narendra Dabholkar Murder Case: बेटे हामिद दाभोलकर ने कहा- CBI पिछले 6 साल से केस की जांच कर रही है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर.

केजरीवाल के खिलाफ दायर याचिका में याचिकाकर्ता ने कहा कि उन्होंने इस वर्ष की शुरूआत में विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रमुख के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

गुप्ता के खिलाफ खत्री ने रोहिणी विधानसभा क्षेत्र के एक मतदाता के रूप में याचिका दाखिल की है। इस सीट पर भाजपा नेता गुप्ता ने जीत दर्ज की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)