एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19 महामारी के मद्देनजर शराब और नशीले पेय के सेवन पर पाबंदी के लिये न्यायालय में याचिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 संक्रमण तेजी से फैलने के मद्देनजर शराब और नशीले पेय के सेवन पर प्रतिबंध के लिये बुधवार को उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गयी।

देश की खबरें | कोविड-19 महामारी के मद्देनजर शराब और नशीले पेय के सेवन पर पाबंदी के लिये न्यायालय में याचिका

नयी दिल्ली, एक जुलाई देश में कोविड-19 संक्रमण तेजी से फैलने के मद्देनजर शराब और नशीले पेय के सेवन पर प्रतिबंध के लिये बुधवार को उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गयी।

यह जनहित याचिका भाजपा नेता और अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय ने दायर की है। याचिका में दलील दी गयी है कि कोविड-19 महामारी के दौरान शराब के सेवन से तेजी से स्वास्थ्य खराब होने, जोखिम भरा आचरण करने और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होने तथा हिंसा करने जैसे खतरे होते हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के तमिलनाडु में 3882 नए मामले पाए गए, 63 की मौत: 1 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

याचिका में कहा गया है कि शराब के सेवन से अनेक तरह की संक्रामक और दूसरे प्रकार की बीमारियां तो होती ही हैं। इसके अलावा इससे मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है जो व्यक्ति को कोविड के प्रति अधिक जोखिम वाला बनाता है।

अधिवक्ता अश्विनी कुमार दुबे के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है कि शराब की बोतलों और इसके डिब्बे के दोनों ओर कम से कम 50 फीसदी हिस्से में इसका सेवन सेहत के लिये हानिकारक होने संबंधी चेतावनी छपी होनी चाहिए।

यह भी पढ़े | यूपी: महिला के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप के पुलिस वाला निलंबित, एनसीडब्ल्यू ने कार्रवाई की रिपोर्ट मांगा.

याचिका में कहा गया है कि शराब और नशीले पेय के सेवन से घरेलू हिंसा, महिलाओं के प्रति अपराध के साथ ही चोटिल होने के जोखिम बढ़ते हैं। इसके सेवन से व्यक्ति के व्यवहार में काफी बदलाव आता है जो कोविड महामारी के दौरान ज्यादा घातक हो सकता है।

याचिका में चिकित्सीय उपयोग के अलावा शराब और दूसरे नशीले पेय के सेवन पर प्रतिबंध लगाने के लिये प्रभावी नीति तैयार करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

इसी तरह, याचिकाकर्ता ने देश में नशीले पेय पदार्थो के विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने और जनता को इसकी खबरों के प्रति जागरूक बनाने के लिये विशेष अभियान चलाने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया है।

अनूप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2020 06:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).