एजेंसी न्यूज

यूपी: महिला के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप के पुलिस वाला निलंबित, एनसीडब्ल्यू ने कार्रवाई की रिपोर्ट मांगा

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक थाना प्रभारी द्वारा महिला शिकायतकर्ता के सामने कथित तौर पर अश्लील हरकत करने के मामले में राज्य की पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है. खबरों के मुताबिक थाना प्रभारी ने शिकायत दर्ज कराने आई महिला के सामने हस्तमैथुन किया.

यूपी: महिला के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप के पुलिस वाला निलंबित, एनसीडब्ल्यू ने कार्रवाई की रिपोर्ट मांगा
उत्तर प्रदेश पुलिस, (Photo Credit : फाइल फोटो )

नई दिल्ली: राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक थाना प्रभारी द्वारा महिला शिकायतकर्ता के सामने कथित तौर पर अश्लील हरकत करने के मामले में राज्य की पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है. खबरों के मुताबिक थाना प्रभारी ने शिकायत दर्ज कराने आई महिला के सामने हस्तमैथुन किया. इस हरकत के लिए उसे निलंबित कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एच सी अवस्थी को लिखे पत्र में महिला आयोग ने कहा कि एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति का यह व्यवहार हैरान कर देने वाला है. उसने कहा कि इस मामले में जल्द कार्रवाई रिपोर्ट भेजी जाए.

मामले में एसपी श्रीपति मिश्रा के अनुसार भटनी थाने में युवती की शिकायत पर पुलिस वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे सस्पेंड कर अग्रिम कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं. वहीं मामले के वीडियो की जांच भी की गई है. महिला के सामने इस तरफ ही हरकत करने वाले इंस्पेक्टर का नाम भीष्मपाल सिंह यादव है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2020 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).