entertainment

London Indian Film Festival 2025: पीटर ब्रुक की ‘महाभारत’ का प्रीमियर लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल 2025 में होगा

मशहूर ब्रिटिश निर्देशक पीटर ब्रुक की डिजिटल तरीके से ‘रिस्टोर’ की गई फिल्म ‘महाभारत’ को इस वर्ष लंदन भारतीय फिल्म महोत्सव (एलआईएफएफ) में प्रीमियर किया जाएगा. वर्ष 1989 में बनी इस फिल्म में द्रौपदी की भूमिका में प्रसिद्ध कलाकार मल्लिका साराभाई हैं. फिल्म में कई अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने काम किया है. अगले महीने ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट (बीएफआई) के सबसे बड़े आईमैक्स स्क्रीन पर फिल्म की ‘सेंट्रल गाला रेड कारपेट स्क्रीनिंग’ होगी.

London Indian Film Festival 2025: पीटर ब्रुक की ‘महाभारत’ का प्रीमियर लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल 2025 में होगा

लंदन, 28 जून : मशहूर ब्रिटिश निर्देशक पीटर ब्रुक की डिजिटल तरीके से ‘रिस्टोर’ की गई फिल्म ‘महाभारत’ को इस वर्ष लंदन भारतीय फिल्म महोत्सव (एलआईएफएफ) में प्रीमियर किया जाएगा. वर्ष 1989 में बनी इस फिल्म में द्रौपदी की भूमिका में प्रसिद्ध कलाकार मल्लिका साराभाई हैं. फिल्म में कई अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने काम किया है. अगले महीने ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट (बीएफआई) के सबसे बड़े आईमैक्स स्क्रीन पर फिल्म की ‘सेंट्रल गाला रेड कारपेट स्क्रीनिंग’ होगी. प्रेम, दर्शन और युद्ध की कहानी कहती यह फिल्म समूची मानवता को समाहित करने वाली महाकाव्यात्मक गाथा का एक चर्चित रूपांतरण है. फिल्म का प्रदर्शन निर्देशक ब्रुक की 100वीं जयंती के दिन हो रहा है. ब्रुक को वर्ष 2021 में भारत सरकार की ओर से पद्मश्री से सम्मानित किया गया था.

एलआईएफएफ 2025 में कई अन्य फिल्में भी आकर्षण का केंद्र होंगी, जिनमें तमिल-फ्रेंच फिल्म ‘लिटिल जाफना’ और निर्देशक रीमा दास की असमिया फिल्म ‘विलेज रॉकस्टार्स 2’ शामिल हैं. महोत्सव के निदेशक कैरी राजिंदर ने कहा, “हमें खुशी है कि हम जुलाई में लंदन और बर्मिंघम में दक्षिण एशिया की कुछ बेहतरीन भारतीय फिल्मों को प्रदर्शित करेंगे. इनमें निर्देशक लॉरेंस वैलिन की ‘लिटिल जाफना’, भारतीय निर्देशक लक्ष्मीप्रिया देवी की फिल्म ‘बूंग’ और पद्मश्री से सम्मानित ब्रिटेन के दिग्गज निर्देशक पीटर ब्रुक की भव्य ‘महाभारत’ का बीएफआई आईमैक्स पर प्रीमियर शामिल है.” यह भी पढ़ें : राजस्थान में मिली 4,500 साल पुरानी सभ्यता, पौराणिक सरस्वती नदी से जुड़ रहे हैं तार

उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में ब्रिटेन में जन्मे और बसे दक्षिण एशियाई फिल्मकारों की रचनात्मक क्षमता प्रदर्शित होगी और भारतीय फिल्मकारों के साथ भविष्य में साझेदारी की संभावनाएं तलाशी जाएंगी. लंदन और बर्मिंघम में 16 से 23 जुलाई तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में ब्रिटिश दक्षिण एशियाई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक नया कार्यक्रम भी जोड़ा गया है. यह कार्यक्रम देश के दक्षिण एशियाई युवाओं को फिल्म उद्योग से जोड़ने के प्रयास का हिस्सा है. इस नयी पहल में रिफ्को थिएटर के साथ सहयोग किया गया है. इसके साथ ही महोत्सव के नियमित ‘ब्रिट-एशियन शॉर्ट्स’ कार्यक्रम का आयोजन भी जारी रहेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2025 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).