विदेश की खबरें | खेतों और शहरों में इस्तेमाल कीटनाशक के अवशेष घोंघों को कर रहे दूषित
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लिस्मोर (ऑस्ट्रेलिया), 13 दिसंबर (द कन्वरसेशन) वर्षों से घोंघा सबसे टिकाऊ और स्वस्थ समुद्री भोजन विकल्पों में से एक रहा है। लेकिन हमारा भोजन स्वच्छ पर्यावरण में उगाये जाने के अनुरूप ही स्वास्थ्यवर्धक होता है।

इनवायरमेंटल पॉल्यूशन में प्रकाशित नए अनुसंधान में कुछ दुर्भाग्यपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। फिल्टर-फीडिंग शेलफिश प्रजाति के घोंघे पानी से कणों को छानकर खाते हैं। अफसोस है कि उनके इस गुण की वजह से वे कीटनाशक अवशेषों को अधिक सोखते हैं।

जब हमने न्यू साउथ वेल्स में रिचमंड नदी के मुहाने पर प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले घोंघों का विश्लेषण किया तो उनमें हमें 21 अलग-अलग कीटनाशक मिले। यह पानी में मौजूद कीटनाशकों से अधिक था। प्रत्येक घोंघे में औसतन नौ अलग-अलग कीटनाशकों की पहचान करने योग्य मात्रा मिली।

हम इस नदी में पाए जाने वाले घोंघों को खाने के स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में नहीं जानते हैं। लेकिन हम जानते हैं कि हमने जो पांच कीटनाशक पाए हैं वे संभावित रूप से खतरनाक हैं। मानकों के अनुसार इन कीटनाशकों के स्वास्थ्य जोखिमों के कारण मांस में मौजूदगी की अनुमति नहीं है।

स्पष्ट कर दें कि खतरा काफी हद तक प्राकृतिक रूप से मिलने वाले घोंघों को खाने से है। व्यावसायिक रूप से खेती की गई घोंघों के अधिक सुरक्षित होने की संभावना है, क्योंकि वे ऑस्ट्रेलिया के घोंघा गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम द्वारा विनियमित हैं और केवल तभी काटा जा सकता है जब पानी की गुणवत्ता अच्छी हो।

कीटनाशक घोंघों तक कैसे पहुंचते हैं?

घोंघे अपने शरीर के माध्यम से पानी पंप करते हैं और बैक्टीरिया, प्लवक (प्लैंकटन) और अन्य कणों को खाते हैं जिन्हें वे छानते हैं। एक घोंघा एक घंटे में पांच लीटर और अपने जीवनकाल में 250,000 लीटर से अधिक पानी छान सकता है।

‘फिल्टर-फीडिंग’ की प्रणाली तब अच्छी तरह से काम करती है जब वे प्राकृतिक रूप में पाए जाते हैं लेकिन पानी दूषित होने की स्थिति में घोंघे अपने शरीर में रोगजनकों और प्रदूषकों को जमा कर सकते हैं।

घोंघे खारे और मीठे पानी के एक दूसरे से मिलने के स्थान पर फलते फूलते हैं। इसीलिए इनकी खेती एस्च्युरी में होती है, लेकिन हमारे कई तटीय जलग्रहण क्षेत्रों में अब खेत, कस्बे या शहर हैं, जहां हम कीटनाशकों, खरपतवार नाशक का इस्तेमाल करते हैं और वे बारिश के बाद नदियों में बह जाते हैं।

इन घोंघों में हमें क्या मिला?

घोंघे में हमें अधिकांश शाकनाशी(हर्बीसाइड्स), कीटनाशक(इंसेक्टीसाइड्स) और कवकनाशी(फंगीसाइड्स) मिले जिनका किसानों, भूमि प्रबंधक और परिषद कर्मचारी नियमित रूप से इस्तेमाल करते हैं।

लेकिन हमें तब आश्चर्य हुआ जब कवकनाशी बेनोमिल मिला, जो मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए अत्याधिक खतरनाक होने की वजह से 2006 से ऑस्ट्रेलिया में प्रतिबंधित है। इस रसायन के मिलने का अभिप्राय है कि कोई अब भी अवैध रूप से इसका इस्तेमाल कर रहा है।

चार कीटनाशक एट्राजीन, डियुरॉन, हेक्साजीनॉन और मेटोलाक्लोर मीठे जल और खारे जल में तय सुरक्षित पर्यावरण मानक से अधिक इन घोंघों में मिले।

एट्राजीन और डियुरॉन दो शाकनाशक है जिनका इस्तेमाल आमतौर पर ऑस्ट्रेलिया में किसान करते हैं लेकिन ये सुरक्षित रसायन नहीं है।

घोंघे खाने वाले के लिए इसका मतलब क्या है?

घोंघों में विभिन्न कीटनाशकों की मौजूदगी शायद घोंघा प्रेमियों के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है। इनमें से पांच कीटनाशक पेबुलेट, वर्नोलेट, फोसेटाइल अल, बेनोमाइल और प्रोथियोफोस ऐसे हैं जिनकी मानकों के मुताबिक मांस में मौजूदगी नहीं होनी चाहिए।

क्या किया जाना चाहिए ?

घोंघा पालकों और समुद्र से इन्हें निकालने वालों की समस्या यह है कि वे खेतों या कस्बों से नदी में प्रवेश करने वाले जल प्रदूषण को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने में अक्षम है।

पहला कदम यह पता लगाना है कि समस्या कितनी गंभीर है। हमें समस्या की गंभीरता का अनुमान लगाने और ‘हॉटस्पॉट’ (प्रदूषण के केंद्र) की तलाश करने के लिए समुद्री भोजन उत्पादकों के लिए समर्पित कीटनाशक निगरानी कार्यक्रमों की आवश्यकता है।

यदि हॉटस्पॉट का पता लगा लिया जाता है तो अगला कदम किसानों और भूमि प्रबंधकों के साथ मिलकर समाधान तैयार करने के लिए काम करना है।

रणनीतिक रूप से स्थित आर्द्रभूमि और कीटनाशक अणुओं को विखंडित तोड़ने में सक्षम जीवाणु बायोरिएक्टर भी इन रसायनों को नदी में आने से रोक सकते हैं।

मैंग्रोव और शेलफिश रीफ बहाली से वाणिज्यिक घोंघों उत्पादन और अन्य समुद्री खाद्य पदार्थ प्राप्त करने वाले क्षेत्रों की रक्षा करने में मदद मिल सकती है। घोंघों की तरह मैंग्रोव में भी पानी में मौजूद रासायनिक प्रदूषणों को हटाने और उन्हें आंतरिक रूप से संग्रहीत करने की क्षमता होती है।

क्या मैं अब भी घोंघों को खा सकता हूं?

हां। अपने व्यक्तिगत जोखिम को कम करने के लिए इसे केवल प्रतिष्ठित वाणिज्यिक घोंघा पालन केंद्रों से ही खरीदें। इन घोंघा पालन केंद्रों से घोंघों को उपभोग के लिए बेचने की अनुमति केवल तभी दी जाती है जब पानी की गुणवत्ता अच्छी हो। इससे पानी में घुलनशील कीटनाशकों को कम करने में मदद मिलती है।

(द कन्वरसेशन)

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)