देश की खबरें | विदेश से बिहार लौटने वाले व्यक्ति की दो दिन बाद पृथक-वास में मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वंदे भारत मिशन के तहत हाल ही में विदेश से बिहार लौटा 30 वर्षीय एक व्यक्ति शुक्रवार को पृथक-वास में मृत पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जियो

गया, पांच जून वंदे भारत मिशन के तहत हाल ही में विदेश से बिहार लौटा 30 वर्षीय एक व्यक्ति शुक्रवार को पृथक-वास में मृत पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि मृतक विक्की गोपालगंज जिले का रहने वाला था। वह तीन जून को सऊदी अरब के जेद्दा से लौटा था, जिसके बाद उसे बोधगया के निगम मठ में बने पृथक-वास में रखा गया था।

यह भी पढ़े | कोरोना से महाराष्ट्र में 139 मरीजों की मौत: 5 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एसएसपी ने कहा,“ उसकी मौत मठ की छत से गिरने की वजह से हुई। प्राथमिक जांच में लगता है कि वह मानसिक तनाव में था और उसने आत्महत्या की होगी।”

अधिकारी ने बताया कि घटना से पहले मृतक के परिवार वालों ने उसे फोन किया था। विक्की गया से 200 किमी दूर अपने घर जाने के लिए बेताब था।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी ने फिर केंद्र सरकार पर किया हमला, चार देशों से की तुलना में भारत के लॉकडाउन को बताया विफल.

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि उसकी कोविड-19 के लिए उसकी ट्रूनेट जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी। इस कारण कोरोना वायरस की विस्तृत जांच के लिए उसका नमूना नहीं भेजा गया।

अधिकारियों ने कहा कि इस घटना पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए गया के संभागीय आयुक्त असंगबा चुबा एओ ने इस कथित आत्महत्या की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\