देश की खबरें | राजस्थान में व्यक्ति ने पत्नी से झगड़े के बाद की खुदकुशी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बारन जिले में एक व्यक्ति ने पत्नी से झगड़ा होने के बाद कथित तौर पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
कोटा, छह सितंबर राजस्थान के बारन जिले में एक व्यक्ति ने पत्नी से झगड़ा होने के बाद कथित तौर पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | Western Railway: पश्चिम रेलवे ने 12 सितंबर से 6 जोड़ी और विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया.
घटना गोवर्धनपुरा गांव में रविवार रात को घटी।
उन्होंने बताया कि रानीबरोदे गांव के रहने वाले ज्ञानचंद सहारिया का शव उसके ससुराल के पास एक खेत में पेड़ से लटका पाया गया।
यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 6 नए मरीज पाए गए: 6 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
भंवरगढ़ के थाना अधिकारी वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि सहारिया किसी दूसरी महिला के साथ रहता था। लेकिन पिछले एक महीने से वह अपनी पत्नी के साथ अपनी ससुराल में था।
उन्होंने बताया कि सहारिया शराब पीने का आदी था और शनिवार देर शाम नशे की हालत में उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था, और उसी हालत में वह घर से निकल गया। परिवार के लोग उसे ढूंढ़ नही सके।
सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उसने घरेलू कलह के कारण आत्महत्या की। उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
पुलिस ने रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया और मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2020 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

