देश की खबरें | व्यक्ति ने तीन बेटियों के साथ कुंए में कूदकर खुदकुशी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर दबोह पुलिस थाना क्षेत्र के गांव अंधियारी में बृहस्पतिवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात को 42 वर्षीय व्यक्ति ने तीन बेटियों के साथ कुंए में कूदकर खुदकुशी कर ली।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भिंड (मध्यप्रदेश), आठ अगस्त जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर दबोह पुलिस थाना क्षेत्र के गांव अंधियारी में बृहस्पतिवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात को 42 वर्षीय व्यक्ति ने तीन बेटियों के साथ कुंए में कूदकर खुदकुशी कर ली।

गांव वालों के अनुसार मृतक राजेश रजक मुंबई में मजदूरी करता था और लॉकडाउन के कारण अपने गांव आ गया था। गांव के रामबाबू ने कहा कि बेरोजगारी और आर्थिक तंगी के चलते उसका अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा हो रहा था और कल रात को भी दोनों में झगड़ा हुआ था और इसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

यह भी पढ़े | Maharashtra Coronavirus Updates: कोरोना की चपेट में महाराष्ट्र, 12822 नए मरीज पाए जाने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5 लाख के पार पहुंची.

पुलिस ने अनुसार राजेश बीती रात को बेटी अनुष्का (10), चाइना (8) और संध्या (5) को अपने साथ रस्सी से बांध कर घर से करीब 100 मीटर दूर कुंए में कूद गया। सुबह गांव वालों ने कुंए में एक बच्ची का शव तैरता हुआ देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने चारों शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिये भेज कर जांच शुरु की। राजेश के परिवार में उसकी पत्नी और ढाई वर्ष का बेटा बचे हैं।

चंबल पुलिस रेंज के उप महानिरीक्षक राजेश हिंगणकर ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं लगा है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी में झगड़ा होने का संदेह है।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi’s fresh attack on PM Modi: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, पूछा- क्या देश को चीनी आक्रमण का सत्य बताएंगे.

उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।

कांग्रेस के स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि राजेश ने गरीबी और बेरोज़गारी से तंग आकर आत्महत्या की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\