देश की खबरें | सोने की तस्करी में गिरफ्तार व्यक्ति को सीमा शुल्क विभाग की हिरासत में भेजा गया

कोच्चि, नौ जुलाई तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हाल में “राजनयिक सामान” से 15 करोड़ रुपये मूल्य के सोने की जब्ती के सिलसिले में गिरफ्तार एक व्यक्ति को यहां एक अदालत ने बृहस्पतिवार को सीमा शुल्क विभाग की हिरासत में भेज दिया।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (आर्थिक अपराध) की अदालत ने केरल में एक देश के वाणिज्य दूतावास के पूर्व कर्मचारी सरित को 15 जुलाई तक सीमा शुल्क निरोधक आयुक्तालय की हिरासत में भेज दिया।

यह भी पढ़े | कोरोना के उत्तराखंड में 47 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 3,305 हुई: 9 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अदालत ने सीमा शुल्क विभाग की उस दलील को मंजूर कर लिया कि मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिये इस व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ किये जाने की जरूरत है।

“राजनयिक सामान” से सोने को जब्त किये जाने के बाद इस सिलसिले में हुई पूछताछ के बाद सोमवार को सरित को गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़े | कश्मीर: पंपोर में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, स्थानीय महिला जख्मी- सर्च ऑपरेशन जारी.

तब से न्यायिक हिरासत में चल रहे सरित को कोविड-19 जांच के बाद बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया।

तिरुवनंतपुरम अंतररराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हाल में एयर कार्गो से आए एक राजनयिक सामान से करीब 30 किलोग्राम सोना जब्त किया गया था।

सीमा शुल्क विभाग ने कहा है कि ऐसा संदेह है कि तस्करों ने राजनयिक छूट प्राप्त व्यक्ति के नाम का गलत इस्तेमाल शौचालय के उपकरणों के पार्सल में सोना छिपाकर भेजने में किया।

केंद्रीय एजेंसियों को इस मामले में एक महिला की तलाश है जो तिरुवनंतपुरम में वाणिज्य दूतावास की पूर्व कर्मचारी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)