नयी दिल्ली, 13 जुलाई दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के हुमायूंपुर गांव में एक व्यक्ति को कथित तौर पर हवा में गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह गोली एक दीवार से टकराने के बाद उसके दोस्त को लगी, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी उसके साथ अपने कार्यालय में शराब पी रहा था।
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मधुर फोगाट अपने दोस्त राहुल और अभिषेक के साथ शराब पी रहा था, जब यह घटना हुई। आरोपी एक प्रॉपर्टी डीलर है।
उन्होंने बताया कि हालांकि, तीनों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।
यह भी पढ़े | कोरोना के केरल में 449 नए मामले पाए: 13 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
पुलिस ने बताया कि शराब की नशे में फोगाट ने अपने कार्यालय के बाहर हवा में गोली चलाई, लेकिन गोली एक दीवार से टकराने के बाद अभिषेक को लग गई, जिससे वह घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि उसके बाद राहुल ने अभिषेक को अस्पताल पहुंचाया। तीनों दोस्त थे, इसलिए उन्होंने पुलिस को गुमराह करने और गिरफ्तारी से बचने के लिए झूठी कहानी बनाने का फैसला किया।
पुलिस को 12 जुलाई को सूचना मिली कि अभिषेक नाम के एक शख्स को गोली लगने के बाद एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि राहुल और अभिषेक सफदरजंग एन्क्लेव के हुमायूं पुर गांव में किराए के घर में रहते हैं।
उन्होंने बताया कि घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY