देश की खबरें | नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बाड़मेर, आठ अक्तूबर पुलिस ने बाड़मेर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी गंगाराम को संदेह के आधार पर बुधवार रात पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह स्पष्ट हो गया है कि आरोपी ने नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म किया था।

यह भी पढ़े | रिकॉर्ड मतों से लोकसभा चुनाव जीतने वाले Ram Vilas Paswan की राजनीति में थी अलग पहचान.

बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक आंनद शर्मा ने बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

शिव के थानाधिकारी विक्रम सिंह सांदू ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ से पता चला कि कथित दुष्कर्म की घटना को इंजाम देने वाला केवल एक ही व्यक्ति था जिसे पकड़ लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी नाबालिग का परिचित है। उन्होंने बताया कि हालांकि तथ्यों की पुष्टि के लिये जांच जारी है।

यह भी पढ़े | Ram Vilas Paswan Dies: राहुल, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने राम विलास पासवान के निधन पर दुख जताया.

सांदू ने बताया कि आरोपी पीड़ित लड़की के दादा के खेत में मजदूरी करता था। उन्होंने बताया कि बुधवार को पीड़िता के बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपने बयान में कहा था कि वह आरोपी को नहीं जानती।

उन्होंने बताया कि कथित दुष्कर्म की घटना मंगलवार शाम शिव थानाक्षेत्र में उस समय हुई जब पीड़िता के परिजन पंचायत चुनाव में मतदान के लिये गये हुए थे। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया था कि दो अज्ञात व्यक्ति उसे बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह पर ले गये और वहां उन्होंने उसके साथ कथित दुष्कर्म किया और तस्वीर ले ली।

सांदू ने बताया कि पीडिता के परिजनों की शिकायत के आधार पर बुधवार को दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (डी) (ए), पोक्सो व आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

वहीं राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने जिला अस्पताल का दौरा करके पीड़िता से मुलाकात की। बेनीवाल ने पीड़िता को सामान्य वार्ड में भर्ती किये जाने पर आपत्ति जताई। उसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पीड़िता को अलग वार्ड में स्थानांतरित कर दिया।

वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने भी अस्पताल में दुष्कर्म पीड़िता व परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने के लिए साथ खड़े होने का विश्वास दिलाया।

पूनियां ने बाद में मीडिया से कहा कि वे पीड़िता को संबल देने के लिये यहां आए हैं।

पूनियां ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कोरोना वायरस से भी ज्यादा खतरा प्रदेश में महिला अपराधों का है। इससे राज्य शर्मसार व कलंकित हुआ है। मुख्यमंत्री महिला अपराधों को रोकने में पूरी तरह विफल हुये हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)