शिलांग, नौ जून मेघालय में पश्चिम जयंतिया हिल्स जिला पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के कथित तौर पर अपहरण और बलात्कार के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी पीड़ित का रिश्तेदार है। वह 15 वर्षीय लड़की को पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के लमश्नोंग ले गया था।
यह भी पढ़े | Karnataka Legislative Council Polls: कर्नाटक विधान परिषद की सात सीटों पर 29 जून को होगा चुनाव.
नाबालिग लड़की की मां ने आरोपी के खिलाफ पांच जून को अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।
पश्चिम जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक लाकादोर सियाम ने कहा कि मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने छह जून को आरोपी को लमश्नोंग से गिरफ्तार किया और नाबालिग लड़की को बचाया।
यह भी पढ़े | India-China Border Tension: भारत के दबाब से नरम पड़ा चीन, लद्दाख में 2.5 किमी पीछे हटे चीनी सैनिक.
एसपी के अनुसार, पूछताछ के दौरान शख्स ने खुलासा किया कि उसने इससे पहले अपने परिवार की चार अन्य नाबालिग लड़कियों का भी यौन उत्पीड़न किया था।
सियाम ने बताया कि लड़कियों के साथ बलात्कार करने के आरोप में उसके खिलाफ कुल पांच मामले अलग से दर्ज किए गए हैं और वह अभी न्यायिक हिरासत में हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY