जरुरी जानकारी | पर्नोड रिकर्ड का भारतीय बाजार में मार्च तिमाही लाभ 19 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल फ्रांस की शराब कंपनी पर्नोड रिकर्ड का भारतीय बाजार में मार्च तिमाही का शुद्ध लाभ 19 प्रतिशत बढ़ गया।

कंपनी ने जनवरी-मार्च तिमाही के बिक्री आंकड़े जारी करते हुए यह जानकारी दी है। उसने कहा कि रॉयल स्टैग, ब्लेंडर्स प्राइड और 100 पाइपर्स जैसे कुछ प्रमुख ब्रांडों का घरेलू बाजार में बेहतर प्रदर्शन रहा।

कंपनी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियम ब्रांड विशेष रूप से जेमिसन, बैलेंटाइन और एब्सोल्यूट की "शानदार बढ़त" रही।

पिछले नौ महीनों (तीन तिमाहियों) में भारतीय बाजार में बिक्री में पर्नोड रिकर्ड ने 19 प्रतिशत की बढ़त हासिल की।

पर्नोड रिकर्ड दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी शराब निर्माता कंपनी है। इसके पोर्टफोलियो में 200 से अधिक प्रीमियम ब्रांड शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)