देश की खबरें | तेलंगाना की जनता का टीआरएस से मोहभंग, राज्य में कमल खिलाना चाहते हैं : नड्डा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 अगस्त भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को कहा कि तेलंगाना की जनता का राज्य की टीआरएस सरकार से ''मोहभंग'' हो गया है और दावा किया कि वे राज्य में कमल (भाजपा का चुनाव चिन्ह) खिलाना चाहते हैं।

दक्षिणी राज्य के छह जिलों में पार्टी का कार्यालय शुरू होने के मौके पर डिजिटल बैठक के दौरान नड्डा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली तेलंगाना सरकार कोविड-19 से निपटने में कमजोर साबित हुई।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 9181 नए मरीज पाए गए, 293 लोगों की मौत, 6,711 लोग हुए डिस्चार्ज : 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय ने भी लचर कार्रवाई के चलते नाराजगी जाहिर की थी।

भाजपा अध्यक्ष ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सरकार पर गरीबों के लिए सात लाख मकान बनाने का उसका वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि छह साल सत्ता में रहने के बाद भी केवल 50,000 मकान ही बन पाए।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out In Kolkata: कोलकाता के पोलॉक स्ट्रीट की एक बिल्डिंग में लगी आग, मौके वारदात पर दमकल की 6 गाड़ियां मौजूद.

नड्डा ने राज्य सरकार पर युवाओं को रोजगार देने के वादे पर भी खरा नहीं उतरने का आरोप लगाया।

उन्होंने केंद्र द्वारा मुहैया कराए जा रहे निशुल्क राशन वितरण में भी अनियमित्ताओं का आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)