देश की खबरें | क्लब में विस्फोट से लोगों में दहशत, कोई हताहत नहीं
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 13 अक्टूबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक स्थानीय क्लब में मंगलवार की सुबह विस्फोट हो गया जिससे क्लब की एस्बेस्टस की छत एवं इसकी दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया । शहर के पूर्वी हिस्से में हुये इस धमाके से पास के लोगों में भय व्याप्त हो गया । पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि इस धमाके में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है । उन्होंने बताया कि बेलियाघाट प्रधान पथ पर स्थित इस क्लब की दूसरी मंजिल पर सुबह पांच बजे यह धमाका हुआ ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार चुनाव के मद्देनजर नंदकिशोर ने पटना साहिब से तो लालू के पुत्र तेज प्रताप ने हसनपुर से भरा नामांकन.

मौके का मुआयना करने वाले अधिकारी ने बताया, ''हम इस मामले को देख रहे हैं । अब तक इसमें कुछ और कहने के लिये नहीं है।''

फोरेंसिक विशेषज्ञों के एक दल ने विस्फोट स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए । जांच में श्वान दस्ते को भी काम में लगाया गया है।

यह भी पढ़े | Uddhav Thackeray Vs Governor BS Koshyari: मंदिर खोलने को लेकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने हिंदुत्व को लेकर महाराष्ट्र के सीएम पर कसा तंज तो उद्धव ठाकरे ने दिया ये जवाब.

एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि इलाके में ऐसी घटना इससे पहले कभी नहीं हुयी ।

उन्होंने बताया, ''हमने एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी और इसके बाद हम अपने घर से भाग कर बाहर आये और दो लोगों को भागते हुये देखा । उनका चेहरा ढका हुआ था......हमें नहीं पता कि आखिर वहां हुआ क्या था ।’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)