हिल के घर के पास प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए - ‘‘यह किसकी सड़क है? हमारी सड़क है।’’
कुछ लोग ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ लिखे बैनर भी लिए हुए थे।
हिल (47) को इस सप्ताह मंगलवार को एक पुलिस अधिकारी ने गोली मार दी थी।
कोलंबस के पुलिस प्रमुख थॉमस क्विनलैन ने आंद्रे हिल की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
क्विनलैन ने बृहस्पतिवार को बयान जारी कर कहा कि आरोपी अधिकारी को इस सप्ताह सेवा से हटा दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आरोपी अधिकारी एडम कॉय के खिलाफ दो आरोपों के तहत जांच शुरू की गई है। उसे हटाने की सिफारिश शहर के लोक सुरक्षा निदेशक को भेजी जाएगी। इस संबंध में सोमवार को फैसला आएगा।
हिल की मौत से संबंधित एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह हाथ में मोबाइल फोन लिए एक गैराज से बाहर आता दिखाई देता है और उसी दौरान पुलिस अधिकारी उसे गोली मार देता है।
अश्वेत व्यक्तियों की हत्या में संलिप्त पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ओहायो की राजधानी में बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन हुए।
लोगों ने चार दिसंबर को पुलिस की गोली के शिकार हुए केसी गुडसन (23) के लिए भी न्याय की मांग को लेकर रविवार और बुधवार को प्रदर्शन किए। दोनों मामलों की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY