खेल की खबरें | पीसीबी की प्रश्नावली झूठ का पुलिंदा: मलिक

कराची, आठ जून मैच फिक्सिंग के आरोप में साल 2000 से आजीवन प्रतिबंधित की सजा काट रहे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलीम मलिक ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा उन्हें भेजी गयी प्रश्नावली का जवाब देते हुए कहा कि यह पूरी तरह से झूठ पर आधारित है।

मलिक ने पीसीबी से कहा कि उनके प्रतिबंध को एक निचली अदालत ने 2008 में खारिज कर दिया था और उन्हें क्रिकेट से जुड़ने की अनुमति दी जानी चाहिए।

यह भी पढ़े | खेल मंत्री किरण रिजिजू की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- मेरे शब्द लिख के रख लो, 2028 ओलम्पिक में भारत शीर्ष-10 में होगा.

पीसीबी ने इसके बाद आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) से मिली जानकारी का हवाला देते हुए मलिक को सवालों की एक फेहरिस्त भेजी।

मलिक ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में अपना जवाब पेश किया।

यह भी पढ़े | Renee Gracie Became Porn Star: पैसों की कमी से जूझ रही V8 Supercar महिला रेसर रेनी ग्रैसी बनी पोर्न स्टार, अब हर हफ्ते कमाती है 2500 डॉलर  .

उन्होंने कहा, ‘‘ उन्होंने मुझे जो स्क्रिप्ट (प्रश्नावली) भेजी है, वह पूरी तरह से झूठ पर आधारित है, लेकिन मैंने विस्तृत जवाब दिया है’’

पाकिस्तान के लिए 283 एकदिवसीय खेलने वाले 57 साल के मलिक ने कहा कि इस मामले से आईसीसी का कुछ लेना देना नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)