नयी दिल्ली, 17 जून पुरानी दिल्ली के हौज क़ाजी इलाके में सोमवार को दो मंजिला मस्जिद की दीवारों में दरारें दिखने के कुछ ही मिनट बाद उसका अगला हिस्सा ढह गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि चूड़ीवाला इलाके में दोपहर करीब एक बजे हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।
अधिकारियों ने बताया कि मस्जिद का हिस्सा ढहने से पहले इमारत को खाली करा लिया गया था।
स्थानीय लोगों ने दावा किया कि सड़क धंसने के बाद मस्जिद का हिस्सा ढहा। वहीं, पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जाएगी।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, मस्जिद की दीवारों में दरारें दिखने के तुरंत बाद अग्निशमन अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया गया।
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि मस्जिद से लगी तीन अन्य इमारतों को भी खाली करा लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY