नयी दिल्ली, 22 सितंबर संसद का मॉनसून सत्र कोरोना वायरस प्रकोप को लेकर चिंताओं के बीच निर्धारित समय से आठ दिन पहले बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा सकता है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार को पांच विधेयकों को लेने के बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की जा सकती है।
यह भी पढ़े | देश की खबरें | कोलकाता में मानवाधिकार संगठनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि निचले सदन की बैठक बुधवार को अपराह्न तीन बजे की जगह शाम छह बजे शुरू होगी।
सूत्रों ने बताया कि शून्यकाल समेत कुछ विषयों को लेने के बाद निचले सदन की बैठक भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी जाएगी।
यह भी पढ़े | जरुरी जानकारी | एनटीपीसी ने बिजलीघर परिसरों में विनिर्माण इकाइयां लगाने के लिये रूचि पत्र आमंत्रित किये.
सूत्रों के अनुसार गत 14 सितंबर से शुरू हुए सत्र में दोनों सदनों में कई विधेयक पारित किये जा चुके हैं जिनमें हाल ही में लागू कुछ अध्यादेशों की जगह लेने के लिए लाये गये विधेयक भी शामिल हैं।
सूत्रों ने बताया कि सत्र को समय पूर्व अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किये जाने के फैसले से निचले सदन में सभी दलों के नेताओं को अवगत करा दिया गया है।
तय समय के अनुसार मॉनसून सत्र एक अक्टूबर तक चलना निर्धारित था।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिन में कुछ मंत्रियों समेत अनेक सांसद कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY