देश की खबरें | मां-बाप ने मोबाइल वापस ले लिया तो बेटे ने जान दे दी
जियो

ठाणे, 30 मई ठाणे में मां-बाप द्वारा मोबाइल फोन वापस लिए जाने से नाराज किशोर ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मीरा रोड स्थित एक घर में मंगलवार को यह वाकया हुआ।

यह भी पढ़े | आरजेडी नेताओं पर मामला दर्ज होने पर नीतीश कुमार पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा-हमें डरा नहीं सकते.

उन्होंने बताया ' स्थानीय स्कूल में पढ़े वाला 13 वर्षीय लड़का घर पर हमेशा मोबाइल में गेम खेलता रहता था।”

नवघर पुलिस थाने के इंस्पेक्टर राकेश बिराजदर ने बताया कि बच्चे के मां-बाप उसे फोन सो चिपके रहने को लेकर हमेशा डांटते रहते थे।

यह भी पढ़े | पंजाब- सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री से की राज्य के सभी धार्मिक स्थानों को खोलने की अपील: 30 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, “कुछ समय पहले उन्होंने बच्चे से मोबाइल वापस ले लिया जिससे वह नाराज हो गया। 26 मई उसने कथित तौर पर घर के पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।”

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)