विदेश की खबरें | मॉस्को में पकड़े गए अमेरिकी नागरिक के माता-पिता ने निष्पक्ष सुनवाई की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पूर्व अमेरिकी सैनिक ट्रेवर रीड को पुलिस अधिकारियों को खतरे में डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

पूर्व अमेरिकी सैनिक ट्रेवर रीड को पुलिस अधिकारियों को खतरे में डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

रूस की एक अदालत द्वारा सोमवार को एक अन्य अमेरिकी को जासूसी मामले में एक दशक से अधिक की जेल की सजा सुनाने के बाद उन्होंने यह बयान दिया।

यह भी पढ़े | अमेरिका में COVID-19 के इलाज में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल पर लगी रोक, FDA ने बताया घातक.

रीड के परिवार ने निष्पक्ष सुनवाई की मांग करने के साथ ही अमेरिकी अधिकारियों के मामले पर करीबी नजर रखने की अपील भी की है।

रीड के पिता जोइ रीड ने ‘एपी’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सरकार और एजेंसियों में शामिल लोग यह समझे की अगर उसे गलत सजा मिलती है तो क्या होगा।’’

यह भी पढ़े | पाकिस्तान: हिरासत में लिए गए भारतीय उच्चायोग के दोनों अधिकारी रिहा.

माता-पिता ने कहा, ‘‘ मामले में अभी जो सबूत और तथ्य पेश किए गए हैं, मेरे अनुसार उसके तहत जो भी सजा मिलेगी वह गलत होगी।’’

गौरतलब है कि ट्रेवर रीड को अगस्त 2019 में मॉस्को में पुलिस अधिकारियों पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधिकारी उस समय उसके नशे में होने की वजह से उसे पुलिस थाने ले जा रहे थे।

रूसी अधिकारियों का कहना है कि 28 वर्षीय रीड नशे में था जब उसने पुलिस की गाड़ी के चालक का हाथ पकड़ लिया जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह दूसरी लेन में चली गई। वहीं दूसरे पुलिस अधिकारी के हस्तक्षेप करने पर उसने उसको भी कोहनी मारी थी ।

रीड के मामले पर सुनवाई इस साल ही शुरू हुई है, जो 30 जून तक चलेगी। दोषी पाए जाने पर उसे 10 साल तक की सजा हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\