Sourav Ganguly On Rishabh Pant Comback: सौरव गांगुली ने ऋषभ पंत के हेल्थ को लेकर दिया बड़ा बयान, अगले साल आईपीएल में आ सकते हैं नजर
गांगुली ने कहा, ‘‘हम टीम के बारे में बात कर रहे थे. वह कप्तान है इसलिये आगामी नीलामी के संबंध में उसने अपने विचार रखे. वह इसी वजह से यहां आया ताकि टीम संबंधित कुछ पहलुओं को अंतिम रूप दे सके.’’ पंत ने भारत के लिये अंतिम टेस्ट पिछले साल दिसंबर में मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था.
कोलकाता: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने कहा कि भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अगले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र में खेलेंगे. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत पिछले साल दिसंबर में कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये थे.
पंत गुरूवार को दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग सत्र के दौरान खिलाड़ियों के साथ जुड़ गये. गांगुली ने पंत के बारे में अपडेट देते हुए पत्रकारों से कहा, ‘‘वह (पंत) अब ठीक है.वह अगले आईपीएल सत्र में खेलेगा.’’ Daniel Vettori On Adam Zampa: ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाजी कोच डेनियल विटोरी ने एडम ज़ाम्पा को लेकर दिया बड़ा बयान, कहीं यह बात
उन्होंने कहा, ‘‘ऋषभ हालांकि यहां अभ्यास नहीं करेगा. अभी अभ्यास शुरू करने के लिए समय है. जनवरी (2024 तक) वह और बेहतर हो जायेगा.’’
गांगुली ने कहा, ‘‘हम टीम के बारे में बात कर रहे थे. वह कप्तान है इसलिये आगामी नीलामी के संबंध में उसने अपने विचार रखे. वह इसी वजह से यहां आया ताकि टीम संबंधित कुछ पहलुओं को अंतिम रूप दे सके.’’ पंत ने भारत के लिये अंतिम टेस्ट पिछले साल दिसंबर में मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2023 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).