देश की खबरें | पिछले दशक में पंचायती राज संस्थाएं मजबूत हुईं : प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले एक दशक में पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत किया गया है और देशभर में 30,000 से अधिक नए पंचायत भवन बनाए गए हैं।

एजेंसी न्यूज Bhasha|
देश की खबरें | पिछले दशक में पंचायती राज संस्थाएं मजबूत हुईं : प्रधानमंत्री मोदी

मधुबनी (बिहार), 24 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले एक दशक में पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत किया गया है और देशभर में 30,000 से अधिक नए पंचायत भवन बनाए गए हैं।

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी का यह विचार कि गांवों को सशक्त किए बिना भारत का विकास नहीं हो सकता, पंचायती राज व्यवस्था के पीछे की अवधारणा है।

उन्होंने कहा, ‘‘बिहार वह भूमि है जहां से बापू ने सत्याग्रह का मंत्र दिया था। उनका मानना ​​था कि जब तक गांव सशक्त नहीं होंगे, भारत का विकास नहीं होगा।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘पंचायती राज के पीछे यही सोच है। पंचायतों को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं और प्रौद्योगिकी का भी इस्तेमाल किया गया है... दो लाख से अधिक ग्राम पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ा गया है तथा गांवों में 5.5 लाख से अधिक ‘कॉमन सर्विस सेंटर’ स्थापित किए गए हैं।’’

उन्होंने कहा कि 30,000 से अधिक नए पंचायत भवन भी बनाए गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने वाला पहला राज्य बनने के लिए बिहार की सराहना की।

मोदी ने कहा, ‘‘यह वास्तविक सामाजिक न्याय, लोकतंत्र है।’’

उन्होंने कहा कि गांवों में भू अभिलेखों के डिजिटलीकरण से भूमि स्वामित्व को लेकर होने वाले विवादों को कम करने में मदद मिलेगी।

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस (एनपीआरडी) 73वें संविधान (संशोधन) अधिनियम, 1992 के 32 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है, जिसने ग्रामीण स्थानीय स्वशासन की संस्था के रूप में पंचायतों को संवैधानिक दर्जा दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

शहर पेट्रोल डीज़ल
New Delhi 96.72 89.62
Kolkata 106.03 92.76
Mumbai 106.31 94.27
Chennai 102.74 94.33
View all
Currency Price Change
शहर पेट्रोल डीज़ल
New Delhi 96.72 89.62
Kolkata 106.03 92.76
Mumbai 106.31 94.27
Chennai 102.74 94.33
View all
Currency Price Change
Google News Telegram Bot