एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पलानीस्वामी ने कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या कम करके बताने के दावे किये खारिज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या कम करके बताने के दावों को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 से होने वाली मौतों की जानकारी देने में पारदर्शी रही है और कोई भी जानकारी छिपा नहीं सकता है।

देश की खबरें | पलानीस्वामी ने कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या कम करके बताने के दावे किये खारिज
जियो

सलेम (तमिलनाडु), 11 जून तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या कम करके बताने के दावों को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 से होने वाली मौतों की जानकारी देने में पारदर्शी रही है और कोई भी जानकारी छिपा नहीं सकता है।

चेन्नई में स्वास्थ्य प्राधिकारियों ने कहा कि आंकड़े एकत्रित करने में मात्र ‘‘कुछ संभावित विसंगतियां’’ हैं और राज्य में कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या कम करके बिल्कुल भी नहीं बतायी गई है।

यह भी पढ़े | दिल्ली: स्वरूप नगर स्थित रासायनिक गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर फायर टेंडर की 16 गाड़ियां मौजूद.

कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या कथित रूप से कम करके बताने के बारे में पूछे जाने पर पलानीस्वामी ने कहा कि मौत के आंकड़े छुपाने का कोई आधार नहीं है और ‘‘कोई भी मौतें छुपा नहीं सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कैसे इसे (मौतों को) कम करके दिखाया जा सकता है? यदि कोई कोविड-19 से मौत होती है, मीडिया उसे दिखाता है और लोगों को पता चल जाता है। इसे छुपाया नहीं जा सकता।’’

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: युवती ने बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद आत्महत्या की.

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार के लिए भी मौतें छुपाने से किसी उद्देश्य की पूर्ति नहीं होती।’’

उन्होंने कहा कि सरकार कोविड-19 पर दैनिक आधार पर बुलेटिन जारी करती है और इसमें पूरी जानकारी दी जाती है जिसमें की गई जांच की संख्या, ठीक हुए मरीजों की संख्या, इलाज करा रहे मरीजों की संख्या और मौतें शामिल होती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2020 11:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).