Ban on New Year Celebrations: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने फलस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए नववर्ष के जश्न पर रोक लगाई

पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवार-उल-हक काकड़ ने गाजा के लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए देश में नए साल के जश्न पर प्रतिबंध लगाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की. काकड़ ने राष्ट्र के नाम एक संक्षिप्त संबोधन में देशवासियों से फलस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने का आग्रह किया.

इस्लामाबाद, 29 दिसंबर : पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवार-उल-हक काकड़ (Anwar-ul-Haq Kakar) ने गाजा के लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए देश में नए साल के जश्न पर प्रतिबंध लगाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की. काकड़ ने राष्ट्र के नाम एक संक्षिप्त संबोधन में देशवासियों से फलस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, ‘‘सरकार फलस्तीन की गंभीर चिंताजनक स्थिति को ध्यान में रखते हुए और हमारे फलस्तीनी भाइयों एवं बहनों के साथ एकजुटता दिखाने के मकसद से नए साल का जश्न मनाने के लिए आयोजित होने वाले हर तरह के आयोजन पर सख्त प्रतिबंध लगाती है.’’

काकड़ ने कहा कि सात अक्टूबर को इजराइली बमबारी शुरू होने के बाद से इजराइली सेना ने ‘‘हिंसा और अन्याय की सभी सीमाएं लांघते हुए लगभग 9,000 बच्चों समेत 21,000 से अधिक फलस्तीनियों की जान ले ली.’’ उन्होंने कहा, ‘‘पूरा पाकिस्तान और मुस्लिम जगत गाजा एवं वेस्ट बैंक में निर्दोष बच्चों एवं निहत्थे फलस्तीनियों के नरसंहार से बेहद दुखी है.’’ यह भी पढ़ें : RBI ने ICICI-Pru AMC और ICICI-Pru Life को आरबीएल बैंक में 9.95% तक हिस्सेदारी हासिल करने की अनुमति दी

काकड़ ने कहा कि पाकिस्तान ने फलस्तीन को दो सहायता पैकेज भेजे हैं और तीसरा पैकेज तैयार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान फलस्तीन को समय पर सहायता प्रदान करने और गाजा में मौजूद घायलों को निकालने के लिए जॉर्डन एवं मिस्र के साथ बातचीत में लगा हुआ है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड