PAK LOC Firing: जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों ने की गोलाबारी

पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों में सोमवार को गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे.

कमर बाजवा (Photo Credit- Twitter)

पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों में सोमवार को गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ तड़के साढ़े तीन बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के पुंछ जिले के कृष्णागति सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।’’

यह भी पढ़े | Petrol and Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला 16वें दिन भी जारी, जानें राजधानी दिल्ली में क्या है रेट.

प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना इसका मुंह तोड़ जवाब दे रही और आखिरी रिपोर्ट मिलने तक गोलीबारी जारी थी।

उन्होंने कहा ‘‘ इसके बाद सुबह करीब साढ़े पांच बजे पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।’’

यह भी पढ़े | जगन्नाथ रथ यात्रा जारी रखने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 4 याचिकाओं पर सुनवाई, कोविड-19 महामारी के कारण SC ने लगाई रोक थी रोक.

अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक पखवाड़े से पाकिस्तान एक दिन में तीन से चार बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है।

इस साल पाकिस्तान 800 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड