देश की खबरें | पाकिस्तान ने बारामूला जिले में संघर्षविराम का उल्लंघन किया, एक महिला की मौत
जियो

श्रीनगर, 12 जून जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकट पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को संघर्षविराम का उल्लंघन कर गोलाबारी की जिसमें 48 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई तथा एक युवती घायल हो गई।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

यह भी पढ़े | कोरोना के झारखंड में 57 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 1656 हुई.

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने बारामूला जिले के रामपुर सेक्टर में एलओसी के पास 12 जून की सुबह बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए मोर्टार दागे तथा अन्य हथियारों से गोलीबारी की।’’

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इसमें अख्तर बेगम नाम की महिला की मौत हो गई। उनके बाटग्रान स्थित घर पर एक गोला आकर गिरा। इस घटना में 23 वर्षीय युवती घायल हुई है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान की नापाक हरकत, पुंछ नियंत्रण रेखा के पास की गोलीबारी, सेना ने दिए मुंहतोड़ जवाब.

अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से गोलाबारी में चार घर तथा एक मस्जिद क्षतिग्रस्त हुई है।

कई परिवारों ने भूमिगत बंकरों में शरण ली, कई अन्य उरी तहसील में सुरक्षित स्थानों पर चले गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)