कोरोना के झारखंड में 57 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 1656 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 57 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1656 हो गयी है।
झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 57 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1656 हो गयी है।स्वास्थ्य विभाग की शुक्रवार की रात जारी रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में पिछले 24 घंटों में 57 नये मामले दर्ज किये गये, जिन्हें मिलाकर राज्य में अब तक कुल 1656 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। राज्य में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या आठ हो चुकी है।रिपोर्ट में बताया गया है कि आज रांची में तीन लोगों में संक्रमण पाया गया और ये सभी राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान के ट्रामा सेंटर के कर्मी हैं.
अब तक राज्य में 1656 संक्रमितों में से 1354 सिर्फ प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से राज्य में वापस अपने घरों को लौटे हैं. राज्य के 1656 संक्रमितों में से 685 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 963 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है, जबकि आठ अन्य की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटों में प्रयोगशालाओं में 1922 नमूनों की जांच हुई जिनमें 57 संक्रमित पाये गये।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2020 12:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

