एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने छह अप्रैल को इस्लामाबाद में होने वाली रैली रद्द की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने धार्मिक कारणों का हवाला देते हुए शनिवार को यहां होने वाली अपनी बहुप्रचारित रैली को रद्द करने की घोषणा की।

विदेश की खबरें | पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने छह अप्रैल को इस्लामाबाद में होने वाली रैली रद्द की
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, चार अप्रैल पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने धार्मिक कारणों का हवाला देते हुए शनिवार को यहां होने वाली अपनी बहुप्रचारित रैली को रद्द करने की घोषणा की।

यह रैली पार्टी संस्थापक इमरान खान की जेल से रिहाई की मांग को लेकर की जानी थी जो विभिन्न मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद से पिछले साल अगस्त से जेल में बंद हैं।

जियो न्यूज़ की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर अली खान ने बुधवार को अपनी पार्टी के समर्थकों को सूचित किया कि यह फैसला ‘लैलत-उल-कद्र’ के कारण लिया गया है।

मुस्लिम समुदाय रमज़ान के महीने में आने वाली ‘लैलत-उल-कद्र’ की रात को बहुत अहम मानता है और पूरी रात जागकर इबादत करता है।

उन्होंने समर्थकों से इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं तथा नेताओं की रिहाई एवं सुरक्षा के लिए दुआ करने की भी गुजारिश की।

पिछले महीने, पीटीआई ने 71 वर्षीय खान की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए परेड ग्राउंड में एक बड़ी रैली करने की घोषणा की थी।

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने भी अधिकारियों को पार्टी को संघीय राजधानी में जनसभा की अनुमति देने का निर्देश दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2024 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).