देश की खबरें | पाकिस्तान को अपने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए : विदेश मंत्रालय

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान को अपने यहां अल्पसंख्यकों की सुरक्षा एवं कुशलता का ध्यान रखना चाहिए और इसका निर्वाह करना उसकी जिम्मेदारी है।

मंत्रालय का यह बयान पाकिस्तान में एक हिन्दू महिला का कथित तौर पर सिर काट देने की घटना की पृष्ठभूमि में आया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने संवाददाताओं को बताया कि इस घटना के बारे में उनके पास विशिष्ठ जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हालांकि, हम पहले भी कह चुके हैं कि पाकिस्तान को अपने अल्पसंख्यकों का ध्यान रखना चाहिए और उनकी सुरक्षा एवं कुशलता की जिम्मेदारी का निर्वाह करना चाहिए। मैं इस पर फिर से जोर देना चाहूंगा ।’’

प्रवक्ता ने हालांकि कहा कि वह किसी एक मामले में टिप्पणी नहीं कर सकते ।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के सिंझोरो शहर में एक हिन्दू महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी । खबरों के अनुसार, उक्त 40 वर्षीय महिला का सिर काट दिया गया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)